जंक्शन पर गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन फेल, तीन घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
हाथरस। गोरखपुर से नई दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन देर रात अचानक फेल हो गया, जिससे यात्रियों को तीन घंटे से अधिक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात लगभग 2:39 बजे हाथरस जंक्शन को पार कर करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक मुख्य ट्रैक पर रुक गई। इंजन फेल होने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई और रेलवे कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आनन-फानन में ट्रेन को वापस हाथरस जंक्शन स्टेशन पर लाया गया जहां वह करीब सुबह 5 बजे तक खड़ी रही। तीन घंटे तक ट्रेन पूरी तरह ठप रहने से यात्रियों की रात जागते और प्लेटफॉर्म पर टहलते बीती।इस दौरान रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को शांत रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए। आरपीएफ चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ पूरी रात मुस्तैद रहे। तकनीकी खराबी दूर करने की कोशिशें होती रहीं, लेकिन सफलता नहीं मिली।आख़िरकार सुबह नया इंजन मंगवाया गया और उसके लगते ही ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।इंजन फेल होने के कारण पीछे से आने वाली कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें भी प्रभावित हुईं, जिससे टाइमटेबल बिगड़ गया और यात्रियों को घंटों देरी से अपने गंतव्य तक पहुँचना पड़ा।रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह घटना उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली–कानपुर रूट पर स्थित हाथरस जंक्शन स्टेशन की है। प्रारंभिक जांच में इंजन फेल होने के पीछे तकनीकी गड़बड़ी या ओवरहीटिंग की संभावना जताई जा रही है।इंजन को जांच के लिए वर्कशॉप भेजा गया है।गोरखधाम एक्सप्रेस गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच रोजाना चलने वाली प्रमुख ट्रेन है, जिसमें हजारों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों ने बेहतर इंजन मेंटेनेंस और समय पर सुविधाएँ देने की मांग की है।रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए मेंटेनेंस प्रोटोकॉल को और सख्ती से लागू किया जाएगा।हाथरस जंक्शन पर तीन घंटे तक मचा अफरा-तफरी का माहौल सुबह ट्रेन के रवाना होते ही शांत हुआ। इंजन बदलने के बाद जब गोरखधाम एक्सप्रेस फिर से दौड़ी, तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता
‘मैंने पहले ही कहा था’: सिलेंडर महंगा होने पर Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला
क्रूज हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम जबलपुर पहुंचेंगे आज
CGPSC मेन्स परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम
कोरबा पावर प्लांट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी
महंगाई का बड़ा झटका: गैस सिलेंडर 3000 के पार
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
Tejashwi Yadav का बयान: भाजपा को बिहार का नाम ‘श्रमिक प्रदेश’ रखना चाहिए
होर्मुज संकट: खाड़ी देशों में अब जमीनी रास्तों से हो रही सप्लाई