रायपुर के सूदखोर वीरेंद्र तोमर ने रिमांड में खोले राज, करणी सेना की मदद से भागा था
Raipur News: रायपुर के सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. इस दौरान सूदखोर वीरेंद्र तोमर ने कई बड़े राज खोले हैं. जिसमें खुलासा हुआ कि रायपुर से फरार होने के बाद वो किन-किन जगहों में छिपा था और किसने उसकी मदद की.
इन जगहों पर छिपता फिर रहा था हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर
हिस्ट्रीशीटर सूदखोर वीरेंद्र तोमर ने पूछताछ में बताया कि फरारी के समय वह लगातार लोकेशन बदलता था. रायपुर से फरार होने के बाद वीरेंद्र 2 दिन बिलासपुर में रुका था. बिलासपुर से फिर सूरत गया. गुजरात के बाद राजस्थान में रुका. इसके बाद राजस्थान से भागकर मध्यप्रदेश के धिमनी में कुछ दिन समय बिताया. फिर धिमनी के बाद वीरेंद्र तोमर ग्वालियर में रुका था जहां से पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया. वहीं पूछताछ में करणी सेना की सहायता से वीरेंद्र तोमर के भागने की बात भी सामने आई है. इसके अलावा वीरेंद्र, रोहित तोमर से कॉन्फ्रेंस के जरिए बात करता था.
पूछताछ में खोले कई राज
रिमांड के दौरान पुलिस ने वीरेंद्र तोमर से अलग-अलग मामलों पर सवाल पूछे. इनमें राजनेताओं और कारोबारियों के पैसे ब्याज पर चलाने के बारे में सवाल, वीरेंद्र से बाकी संपत्तियों की जानकारी, और उसके काले कारोबार से जुड़े कई तथ्यों के बारे में सवाल शामिल हैं. इसके अलावा वीरेंद्र से छोटे भाई रोहित तोमर उर्फ रूबी तोमर के बारे में भी पूछताछ की गई. इन सभी सवालों का जवाब देते हुए वीरेंद्र ने कई राज उगले.
14 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर वीरेंद्र तोमर
सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे रायपुर लाया गया. यहां कोर्ट में पेशी के बाद उसे 14 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. इस दौरान उससे अलग-अलग सवालों के जवाब मांगे जा रहे हैं.
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं