CM योगी गोरखपुर में भड़के, अफसरों को दी चेतावनी – ‘काम लटकाने वाले भुगतेंगे’
गोरखपुर | गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. पीड़ितों की मदद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता दरबार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कई शिकायतें पुलिस थानों में सुनवाई न होने, मुकदमों में देरी और उत्पीड़न से जुड़ी थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तलब किया और फटकार लगाई.
सीएम योगी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “पुलिस से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी. पीड़ित व्यक्ति अगर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है तो यह प्रशासन की विफलता है. ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. अगर समाधान में कोताही बरती गई तो दोषी अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई तय है.”
शिकायतों का तुरंत हो निवारण
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण हो और पीड़ितों को तत्काल राहत मिले. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास ही प्रशासन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना हर अधिकारी का दायित्व है. जनता दरबार में मौजूद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सीएम ने व्यक्तिगत रूप से कई मामलों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम के बाद कई शिकायतों पर मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई
पुलिस ने समीक्षा तेज की
गोरखपुर में आयोजित इस जनता दरबार में कई लोगों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री का यह सख्त रुख देखकर आम जनता में संतोष है और उम्मीद जताई जा रही है कि अब पुलिस थानों में शिकायतों का तेजी से निपटारा होगा. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सीएम के इस निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में पुलिसिया मामलों की समीक्षा तेज हो गई है|
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से नई सुविधा, यात्रियों को मिलेगी खास छूट
करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल