47 वर्षीय जयलाल रजवाड़े ने 39 क्विंटल धान बेचा
रायपुर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के सुचारू संचालन का लाभ कोरिया जिले के किसानों को निरंतर मिल रहा है। आज ग्राम सलका निवासी 47 वर्षीय जयलाल रजवाड़े (पिता–अमृत लाल) ने साख सहकारी समिति, सलबा से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर केंद्र में पहुंचे और 39 क्विंटल 20 किलो धान विक्रय किया।
जयलाल रजवाड़े ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 2.43 एकड़ भूमि में धान की फसल लगाई थी। धान बेचने से प्राप्त राशि को वे घर निर्माण एवं कर्ज भुगतान में उपयोग करेंगे। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष केंद्रों में समुचित व्यवस्था, सुगम प्रक्रिया और बेहतर प्रबंधन से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
गौरतलब है कि जिले में 15 नवम्बर 2025 से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। किसानों द्वारा तेजी से धान कटाई और मिंजाई का कार्य किया जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान खरीदी केंद्रों में पहुँचकर धान विक्रय कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई
गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश
सुबह मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी से 3 की मौत
ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर तीखा हमला—‘कमल का बटन खतरनाक’
मिडिल ईस्ट पर मतभेद, BRICS में आम सहमति मुश्किल; भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन