डिप्टी CM का बड़ा बयान : 'अब सीधे जेल जाएंगे ऐसे लोग', SIR प्रक्रिया के बीच बड़ा ऐलान
रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में चल रही SIR प्रक्रिया छत्तीसगढ़ को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा ने अहम बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि 2003 की मतदाता सूची में जिन व्यक्तियों के किसी भी ब्लड रिलेटिव का नाम नहीं होगा, उनके खिलाफ फॉरेनर एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जा सकता है।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी CM ने बताया कि SIR के लिए घरों में जो गणना पत्र वितरित किए जा रहे हैं, वे 2025 की मतदाता सूची पर आधारित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूची में शामिल किसी मतदाता के ब्लड रिलेटिव का नाम 2003 की मतदाता सूची में होना अनिवार्य है। यदि यह नहीं पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ परीक्षण किया जाएगा और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी CM के अनुसार, फॉरेनर एक्ट और अन्य कानूनी प्रावधान ऐसे मामलों में लागू होंगे। हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि फॉरेनर एक्ट भारतीय नागरिकों पर लागू नहीं होता, बल्कि यह केवल उन लोगों पर लागू होता है जो किसी अन्य देश से आए हों।
इस बयान के बाद SIR प्रक्रिया को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में प्रशासन की कोशिशों को भी बल मिलेगा। SIR प्रक्रिया के तहत सही और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने घर-घर गणना पत्र वितरण और मतदाता सूची के मिलान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर