4 जिंदगियां खत्म, एक की हालत नाजुक , आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. दो कार आमने-सामने टकरा गईं. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का बैरसिया के निजी अस्पताल में इलाज जारी है.
दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त
पूरा मामला बैरसिया के पास पिपलिया कहा है. जहां हसनाबाद गांव में सुजुकी की अर्टिगा और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 आमने-सामने टकरा गईं. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. मृतकों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद और नवेद के रूप में हुई है. जबकि सचिन नाम का एक युवक घायल हो गया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं.
भोपाल के रहने वाले थे सभी मृतक
जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए खालिद, अनीस, साजिद और नवेद भोपाल के शिवपुर इलाके के रहने वाले थे. वे किसी निजी समारोह में शामिल होने आए थे और वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनों कारें सामने-सामने टकराईं, जिससे इतनी जोरदार टक्कर हुई कि कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ओवर स्पीडिंग के कारण हुआ हादसा
घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि ओवर स्पीडिंग के कारण ये हादसा हुआ है. पुलिस दुर्घटना की वजह स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा