देवरिया: एसआईआर में लगे लेखपाल की मौत, परिजनों का मातम देख रोने लगीं एसडीएम
देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव बरवा पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया। चारों तरफ चीत्कार सुनाई देने लगा। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। एसडीएम, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दिया। इस दौरान परिजनों के आंखों में आंसू देख एसडीएम भी रो पड़ीं। लेखपाल के घर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव जब पहुंची तो पत्नी व मां रो रही थी। उन्हें पहले तो वह समझाते रही, बाद में उनके भी आंखों में आंसू आ गए और वह भी रोने लगी यह देख माहौल काफी गमगीन हो गया।
सलेमपुर विकास खंड के बरवा गांव के रहने वाले 35 साल के आशीष कुमार सलेमपुर तहसील में लेखपाल थे और लार सर्किल में उनकी तैनाती थी। एसआईआर के कार्य में उनकी भी ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पोस्टमार्टम के बाद उनका शव भोर में गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अलका सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे।उधर, बिजनौर के धामपुर तहसील में तैनात बीएलओ की हृदयगति रुकने से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बीएलओ के परिजनों को आरोप है कि एसआईआर के बढ़ते दबाव के चलते तबियत खराब चल रही थी। उसको दिन रात फार्म ऑनलाइन करने का दबाव बनाया जा रहा था। हालांकि कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बीएलओ पहले से ही बीमार थीं।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा