शामली पुलिस का एनकाउंटर ऑपरेशन कामयाब, 75 हजार का इनामी बदमाश ढेर
यूपी | यूपी के शामली जिले में पुलिस की टीम लगातार अपराधियों पर लगाम कसने में जुटी हुई है। यहां शामली जिले के कांधला थाना इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मिथुन बावरिया नाम के एक कुख्यात इनामी अपराधी को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया है। फिलहाल घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी अलग-अलग राज्यों में कई मामलों में वांछित चल रहा था और इसपर 75 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
24 से ज्यादा मामलों में था वांछित
एसपी एनपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात को बावरिया गिरोह का कुख्यात अपराधी मिथुन बावरिया कांधला क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। वह हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट तथा अन्य गंभीर अपराधों के 24 से ज्यादा मामलों में वांछित था। उस पर 75 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्तौल, बड़ी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की। एसपी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान बावरिया का एक साथी भाग गया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल हरेंद्र को गोली लगी है। फिलहाल घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कौशांबी से तीन आरोपी गिरफ्तार
एक अन्य मामले में पुलिस ने कौशांबी जिले में गोकशी की घटना के सिलसिले में तीन आरोपियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगी और मौके से भाग रहे तीसरे आरोपी को पुलिस टीम ने पीछा करके गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। इन सभी को करारी थाने के तियरा जमालपुर गांव में गोकशी की घटना के मामले में पकड़ा गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती