मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2026–27 तक जारी रहेगी अधोसंरचना निर्माण योजना
भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में नगरीय निकायों के विकास कार्यों को और मजबूती देने पर सहमति बनी. सरकार ने नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना को वर्ष 2026-27 तक जारी रखने का फैसला लेते हुए इसके लिए अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत प्रदेश में 1,070 करोड़ रुपए की लागत से 1,062 परियोजनाएं स्वीकृत हैं. इनमें से 325 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 407 पर निर्माण जारी है. शेष 330 परियोजनाएं DPR और निविदा प्रक्रिया में हैं. इस योजना के अंतर्गत पेयजल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क और नाली निर्माण के साथ-साथ सामुदायिक भवन, श्मशान, रैन बसेरा व खेल मैदान जैसी सुविधाओं के विकास पर काम किया जा रहा है।
बाह्य वित्त पोषित योजना की बढ़ाई धनराशि
बैठक में ग्रामीण कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली बाह्य वित्त पोषित योजना के अधूरे कार्यों के लिए भी धनराशि बढ़ाई गई. पहले स्वीकृत बजट के अतिरिक्त 9 करोड़ 45 लाख रुपए और खर्च करने की अनुमति प्रदान की गई, ताकि गांवों को बेहतर सड़क संपर्क और आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जा सके।
परिवहन उप निरीक्षकों पद पर चयनित उम्मीदवारों को मिलेगी नियुक्ति
इसी दौरान मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में परिवहन उप निरीक्षक पद पर चयनित 29 में से 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर भी निर्णय लिया गया. चयनित उम्मीदवारों को विभागीय नियमों के अनुसार परिवीक्षा की दो वर्ष की अवधि में कंप्यूटर डिप्लोमा और ड्राइविंग लाइसेंस के दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. निर्धारित समय सीमा में आवश्यक प्रमाणपत्र जमा न करने पर उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी तथा परिवीक्षा अवधि बढ़ाने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती