भोपाल विधानसभा में चंदन के पेड़ कटे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
भोपाल | राजधानी भोपाल में स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा भवन परिसर के अंदर चोरों ने बड़ी सेंधमारी करते हुए चंदन का एक पेड़ काटकर जमीन पर गिरा दिया है। कटर से पेड़ को चोरों ने काट तो दिया, लेकिन बाहर नहीं ले जा सके। चोरों ने चंदन के दो पेड़ों पर कटर से चीरा भी लगाया, लेकिन काट नहीं सके। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र चल रहा है।
एमपी नगर पुलिस ने शिकायत को जांच में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया जाए या चोरी के प्रयास का, थाना पुलिस इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों ने परामर्श कर रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि चंदन का जो पेड़ बदमाशों ने काट दिया था, वह ले नहीं जा सके हैं। एमपी नगर पुलिस के अनुसार विधानसभा परिसर में चोरों ने बीती देर रात चंदन के पेड़ काट दिए हैं। एक पेड़ को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर जमीन पर चोरों ने गिरा दिया है, लेकिन उसे ले नहीं जा सके हैं। पुलिस चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
विधानसभा की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
मध्यप्रदेश विधानसभा में जब सल चल रहा होता है तो मध्यप्रदेश पुलिस के एक आईपीएस अधिकारी सुरक्षा के तौर पर तैनात किए जाते हैं। इसके साथ ही आधा सैकड़ा से अधिक जिला पुलिस और विशेष सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। एक भी व्यक्ति बिना अनुमति और प्रवेश पत्र के विधानसभा के अंदर प्रवेश नहीं कर सकता, लेकिन चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जाता है कि बदमाशों ने विधानसभा परिसर की बाउंड्रीवॉल को फांदकर अंदर घुसे होंगे। आशंका यह भी है कि बदमाशों ने सुरक्षा कारणों से काटा गया चंदन का पेड़ बाहर नहीं ले जा सके हैं। घटनास्थल को पुलिस ने घेरे में ले लिया है। ऐसे में अभी यह खुलासा नहीं हो सका है कि बदमाशों ने विधानसभा में इस तरह की वारदातें पहले भी अंजाम दे चुके हैं या नहीं।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल