11 दिन बाद आएगी देशभक्ति की सुनामी, Border 2 में सनी देओल का मेगा ब्लास्ट
बॉलीवुड | साल 2025 खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं. जहां एक ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है | तो दूसरी ओर दिसंबर खत्म होने के साथ ही दो बड़ी फिल्में भी रिलीज कर दी जाएंगी. पर उन फिल्मों से पहले सनी देओल एंट्री लेने वाले हैं. जी हां, एक्टर की इस साल एक फिल्म रिलीज हो चुकी है, जो थी- जाट. पर अगले साल के लिए पहले ही दो बड़ी फिल्मों का ऐलान कर चुके हैं. साथ ही उनकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ‘बॉर्डर 2’ को लेकर तगड़ा माहौल बना हुआ है |अब तक फिल्म से दो एक्टर्स के लुक रिवील किए जा चुके हैं. अब एक और सॉलिड अपडेट फिल्म को लेकर सामने आ चुका है |
सनी देओल की फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आया था कि कुछ सीन्स का काम दोबारा किया जाएगा | जबकि दूसरी ओर अहान शेट्टी ने भी अपने हिस्से का शूट निपटा लिया है. अब क्योंकि पिक्चर 23 जनवरी को ही रिलीज हो रही है | तो उससे पहले ही माहौल बनाना शुरू करना होगा. इसी बीच एक रिपोर्ट छपी, जिससे पता लगा कि दिसंबर के सबसे बड़े ऐलान के लिए तैयार हो जाइए. क्योंकि सनी देओल की BORDER 2 की पहली ऑफिशियल झलक लोगों को देखने को मिलने वाली है. इस तारीख को फिल्म का टीजर आ रहा है |
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर कब आएगा?
सनी देओल की फिल्म BORDER 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. क्योंकि सालों बाद एक बार फिर पाजी उसी अंदाज में दिखेंगे. बस फर्क इतना है कि इस बार पूरी टीम नई है, जिन्हें सनी देओल लीड करते दिखे. साथ ही वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 को लेकर खबर आई कि, फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को रिलीज कर दिया जाएगा | जी हां, साल खत्म होने से पहले एक और सरप्राइज लोगों को मिलने वाला है. हालांकि, टीजर के लिए भी यह एकदम सही वक्त है. क्योंकि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस मनाया जाता है. इस खास दिन पर टीजर रिलीज करना फिल्म के लिए अच्छा कदम माना जा रहा है. जो न सिर्फ बहादुर सैनिकों के सम्मान के लिए मेकर्स का सम्मान है, पर फिल्म के लिए अपनाई तगड़ी स्ट्रेटजी भी है |
फैन्स को फिल्म के टीजर से काफी उम्मीद है. कहा जा रहा है कि इस बार स्केल, एक्शन और इमोशनल गहराई का तगड़ा मेल देखने को मिलने वाला है. एक्टर का देशभक्ति वाले रोल से एक खास कनेक्शन है, उनकी गदर के बाद गदर 2 को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला था | अब ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ वैसा ही बॉर्डर 2 के लिए देखने को मिलेगा. फिल्म में सनी देओल के साथ दिलजीत दोसांझ, वरण धवन और अहान शेट्टी होंगे | वहीं देखने वाली बात होगी कि क्या बॉर्डर 2 का टीजर इस साल आई बड़ी फिल्मों के टीजर और ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ पाता है या नहीं |
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित