राजनांदगांव के युवाओं को बड़ा तोहफ़ा, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट को मंज़ूरी
रायपुर। साय सरकार ने राजनांदगांव जिले के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट और भवन एवं सड़क निर्माण कार्यों के लिए ₹6 करोड़ 4.72 लाख की प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय राजनांदगांव के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार है।
एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट के बाद स्टेडियम की खेल सुविधाएं और बेहतर होंगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर का अभ्यास वातावरण मिलेगा। रमन सिंह ने कहा कि नई सुविधा से राजनांदगांव के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अधिक सुदृढ़ तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस मंजूरी से खेल बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा और क्षेत्र में हॉकी प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिलेगा।
सरकार द्वारा जारी की गई राशि के माध्यम से न सिर्फ एस्ट्रोटर्फ बदला जाएगा बल्कि स्टेडियम परिसर में आवश्यक भवन और सड़क निर्माण से भी खेल वातावरण को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे राजनांदगांव के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधा और प्रेरणा मिलेगी।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वैष्णो देवी के बाद बद्रीनाथ में चमत्कार, 5 साल बाद मिला खोया बेटा