आजम खान के परिवार पर मातम, भाभी का निधन, बेटे के साथ जेल से 4 घंटे के लिए आ सकते है बाहर
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की भाभी का इंतकाल हो गया. इस संदर्भ में परिजनों ने उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जिला प्रशासन से मांग की है कि सपा नेता को बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ 4 घंटे के लिए परोल दे दें |
सपा महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान बेटे के साथ रामपुर की जेल में बंद हैं | परिजनों ने जिला अधिकारी से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज़म खान और अब्दुल्लाह आज़म को जेल से 4 घंटे की परोल देने की मांग की है ताकि वह अपनी भाभी के अंतिम दर्शन और सकें |
जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में लिखा गया है- निवेदन इस प्रकार है कि प्रार्थी के सगे मामा मोहम्मद आजम खान पुत्र स्व. मुमताज खान तथा उनके पुत्र मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान इस समय जिला जेल रामपुर में निरूद्ध हैं | मोहम्मद आजम खान की सगी भाभी सलमा शहनाज पत्नी शरीफ खां निवासी- टंकी नम्बर 5 घेर मीर बाज खां थाना गंज जिला रामपुर का इन्तकाल हो गया है |
रामपुर प्रशासन को लिखे पत्र में और क्या है?
पत्र में लिखा गया है कि - प्रार्थी के मामा मोहम्मद आजम खां की सगी बडी भाभी तथा मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां की सगी ताई है, उनके अन्तिम दीदार व दफन में वह शामिल होना चाहते है और उनका यह वैधानिक अधिकार है | सलमा शहनाज का दफन मुमताज पार्क के सामने स्थित कब्रिस्तान में दिनांक 15.12.2025 को शाम 04:00 बजे रामपुर में किया जाना निश्चित है |
पत्र में अपील की गई है कि- मोहम्मद आजम खां पुत्र मुमताज खान व मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान पुत्र मोहम्मद आजम खान को दिनांक 15.12.2025 समय 02:00 से 06:00 बजे तक दफन में शामिल होने के लिये पैरोल प्रदान करने की कृपा करें. आजम खान और उनके बेटे की परोल के लिए यह पत्र फरहान अली ने लिखा है |
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल