जबलपुर में इलाज के नाम पर बाइबिल पढ़ाई का आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने लिया एक्शन
जबलपुर | मध्य प्रदेश में एक बार फिर हिंदुओं को बाइबिल पढ़वाने का मामला सामने आया है | जबलपुर में इलाज के नाम पर बाइबिल पढ़वाई जा रही थी. इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घर पर मारा छापा |वीएचपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि घर के कमरे में कुछ लोग मिलकर धर्मांतरण करवा रहे थे |तभी हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया |
हिंदुओं को बनाया जा रहा था ईसाई
पूरा मामला कुंडम थाना क्षेत्र का है | बताया जा रहा है कि घर के अंदर प्रार्थना सभा चल रही थी | हिंदुओं को ईसाई बनाया जा रहा था | कमरे से वीएचपी को बाइबिल और अन्य सामग्री बरामद हुई है | विश्व हिंदू परिषद का आरोप है कि लंबे समय से घर के अंदर अनैतिक गतिविधियां चल रहीं थीं | लोगों को इलाज के नाम पर घर में लाया गया था | इसके बाद दूसरे धर्म की खासियत बताकर ब्रेन वॉश किया जा रहा था |
पुलिस ने दर्ज किया मामला
हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि अगर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे | वीएचपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि बहुत दिनों से उन्हें सूचना मिली थी, कि यहां धर्मांतरण की गतिविधियां चल रही हैं | इसलिए जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया | घर के अंदर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है | छापा मारकर धर्मांतरण को रोका. वहीं वीएचपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने 151 में मामला दर्ज किया है |
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे