CG News: बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे अमित शाह, जनजातीय संस्कृति का दिखेगा संगम, प्रशासन अलर्ट
CG News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां आज बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे. इस समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे.
बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शिरकत करेंगे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज बस्तर पंडुम के समापन में शामिल होंगे. वह सुबह 10:50 बजे रायपुर से रवाना होंगे और 12:05 बजे जगदलपुर पहुंच जाएंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहेंगे. साथ ही उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक और सांसद भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह 1:20 बजे तक बस्तर पंडुम के कार्यक्रम में शामिल रहेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ बना पहचान
बस्तर पण्डुम का आयोजन जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से किया जाता है. यह आयोजन बस्तर की माटी से जुड़ी लोककलाओं, नृत्य, गीत, वेशभूषा और रीति-रिवाजों को मंच देने का काम करता है. वर्षों से यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों और जनजातीय समुदायों की पहचान को मजबूती देता आ रहा है.
‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ ध्येय वाक्य के साथ मनाया जा रहा यह आयोजन बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को देश और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है. इस पण्डुम के जरिए बस्तर की परंपराएं, जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में देखने का अवसर मिलता है.
'डॉन 3' विवाद का अंत: रणवीर सिंह लौटाएंगे 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट।
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, पाकिस्तान की अपील पर लिया बड़ा फैसला
समीर अंजान का बड़ा बयान: 'यूपी वाला ठुमका' सलमान-शाहरुख गाते तो वो बात नहीं बनती।
अनूपपुर में बकरी चोरों का आतंक, चौकी प्रभारी पर हमला, रिवॉल्वर लूटकर फरार
सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी मुस्कान का तीन दिन का उपवास, जेल में बढ़ाया पूजा का समय।
राजपाल यादव का बड़ा खुलासा: पैसे होने के बाद भी क्यों काटी जेल की सजा?
शहर में मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, 80 एकड़ जमीन के लिए कार्रवाई शुरू
पहलगाम अटैक की पहली बरसी, पीएम मोदी बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा