पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? लाहौर में ICC और नकवी की मीटिंग, टी20 वर्ल्ड कप में सुलझेगा IND-PAK मैच विवाद!
पाकिस्तान के लाहौर में स्थित गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन अमीनुल इस्लाम और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के वाइस प्रेसिडेंट इमरान ख्वाजा की रविवार (8 फरवरी) को बैठक हुई. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. ये मुलाकात ऐसे वक्त में हुई है, जब भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले टी-20 विश्व कप के मुकाबले को लेकर बने गतिरोध को सुलझाने के प्रयास तेज हो गए हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला होना है. पाक ने इस मैच के बहिष्कार की धमकी दी थी. पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि वह बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहा है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था.
बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के द्वारा टी-20 विश्व कप से कदम पीछे लेने के बाद ICC ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया था. आईसीसी के उपाध्यक्ष और सिंगापुर का प्रतिनिधित्व करने वाले इमरान ख्वाजा प्रभावशाली भूमिका में हैं. इसके साथ ही एक एसोसिएट मेंबर के तौर पर बोर्ड में उनके पास वोटिंग का भी अधिकार है. बताया जा रहा है कि इमरान ख्वाजा रविवार (8 फरवरी) को लाहौर पहुंचे, ताकि नकवी के साथ बातचीत से मामला सुलझाया जा सके.
ICC ने पाक से मांगा जवाब
सूत्रों के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है कि वे इस मैच से पीछे हटने के लिए फोर्स मेज्योर क्लॉज का उपयोग कैसे कर सकता है, इसके बाद पाक बैकफुट पर है. बताया जा रहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को एक ईमेल किया और बहिष्कार खत्म करने की बात कही.इसमें श्रीलंका का कहना है कि भारत-पाक मैच नहीं होता है तो स्टेकहोल्डर्स और ब्रॉडकास्टर्स को बहुत बड़ा नुकसान होगा. अब PCB ने ICC से बातचीत के लिए हाथ बढ़ाया है, इससे आशा की एक किरण दिखाई दे रही है.
'डॉन 3' विवाद का अंत: रणवीर सिंह लौटाएंगे 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट।
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, पाकिस्तान की अपील पर लिया बड़ा फैसला
समीर अंजान का बड़ा बयान: 'यूपी वाला ठुमका' सलमान-शाहरुख गाते तो वो बात नहीं बनती।
अनूपपुर में बकरी चोरों का आतंक, चौकी प्रभारी पर हमला, रिवॉल्वर लूटकर फरार
सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी मुस्कान का तीन दिन का उपवास, जेल में बढ़ाया पूजा का समय।
राजपाल यादव का बड़ा खुलासा: पैसे होने के बाद भी क्यों काटी जेल की सजा?
शहर में मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, 80 एकड़ जमीन के लिए कार्रवाई शुरू
पहलगाम अटैक की पहली बरसी, पीएम मोदी बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा