OTT Releases: फरवरी का दूसरा सप्ताह भी होगा धमाकेदार; वैलेनटाइन वीक में रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में
फरवरी का महीना है। वैलेनटाइन वीक चल रहा है। मोहब्बत वाले इस महीने में अगर आप घर बैठे कोई बढ़िया सी मूवी या सीरीज देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर आपके लिए दिलचस्प विकल्प हैं। इस सप्ताह ओटीटी के पिटारे में कई बढ़िया फिल्में और सीरीज हैं। फटाफट देखिए इस वीक की लिस्ट...
'अमर विश्वास'
छोटे पर्दे से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले राजीव खंडेलवाल अपनी नई सीरीज को लेकर सुर्खियों में हैं। वे कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'अमर विश्वास' में नजर आएंगे। इसमें वे वकील की भूमिका अदा करने वाले हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 11 फरवरी से स्ट्रीम होगी। इसमें आमिर अली, बरखा बिष्ट और रवि बहल जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
'कोहरा सीजन 2'
वेब सीरीज 'कोहरा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन फरवरी से स्ट्रीम होगा। बरुण सोबती और मोना सिंह अभिनीत यह सीरीज 11 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। मोना सिंह इस सीरीज में एक सख्त पंजाबी पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगी।
'माना शंकरा वर प्रसाद गारू'
चिरंजीवी, वेंकटेश और नयनतारा अभिनीत यह फिल्म भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इस तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है। थिएटर्स में यह फिल्म 12 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। यह फिल्म 11 फरवरी 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।इस वीक ओटीटी पर साउथ फिल्मों का बोलबाला है। तमिल फिल्म 'थलाइवर थंबी थलाइमायिल' इस वीक की लिस्ट में शामिल है। नितीश सहदेव द्वारा निर्देशित यह पॉलिटिकल सटायर फिल्म 11 जनवरी 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म में जीवा, थम्बी रमैया और इलावरसु जैसे सितारे हैं। यह 12 फरवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
'भानुप्रिया भूतर होटल'
यह एक बंगाली हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में स्थित एक आलीशान होटल पर आधारित है। इसमें मिमी चक्रवर्ती, सोहम मजूमदार, बोनी सेनगुप्ता और स्वास्तिका दत्ता जैसे कलाकार हैं। इसका निर्देशन अरित्र मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे 13 फरवरी 2026 से जी5 पर देखा जा सकता है।
'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स'
यह अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म बीते वर्ष सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देगी। इसका निर्देशन माइकल चेव्स ने किया है। इस फिल्म में वेरा फार्मिगा, पैट्रिक विल्सन, मिया टॉमलिंसन और बेन हार्डी जैसे सितारे हैं। ओटीटी पर यह फिल्म 13 फरवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
'डॉन 3' विवाद का अंत: रणवीर सिंह लौटाएंगे 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट।
एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट
अमेरिका ने बढ़ाया सीजफायर, पाकिस्तान की अपील पर लिया बड़ा फैसला
समीर अंजान का बड़ा बयान: 'यूपी वाला ठुमका' सलमान-शाहरुख गाते तो वो बात नहीं बनती।
अनूपपुर में बकरी चोरों का आतंक, चौकी प्रभारी पर हमला, रिवॉल्वर लूटकर फरार
सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में पेशी से पहले आरोपी मुस्कान का तीन दिन का उपवास, जेल में बढ़ाया पूजा का समय।
राजपाल यादव का बड़ा खुलासा: पैसे होने के बाद भी क्यों काटी जेल की सजा?
शहर में मेट्रो की रफ्तार बढ़ी, 80 एकड़ जमीन के लिए कार्रवाई शुरू
पहलगाम अटैक की पहली बरसी, पीएम मोदी बोले- आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा