दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर की एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में हानिया दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। दुल्हन के रूप में सजी हानिया को देखकर अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि क्या पाक अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड आसिम अजहर के साथ शादी कर ली है? हानिया का वीडियो सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
आसिम अजहर के साथ हानिया ने किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हानिया आमिर दुल्हन के रूप में काफी सजी-धजी नजर आ रही हैं। हानिया पीले रंग के खूबसूरत लहंगे में, कलाई पर गजरा और सिर पर दुपट्टा पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री गायक आसिम अजहर के साथ खुशी से नाचती हुई दिखाई दे रही हैं।वीडियो में मेहंदी या संगीत की रात का माहौल है और प्रशंसक हानिया और आसिम को परफेक्ट कपल कह रहे हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में दोनों की शादी का अंदाजा लगाते हुए लोग कह रहे हैं कि आखिरकार दोनों एक हो गए।हालांकि, बाद में वीडियो की सच्चाई भी सामने आ गई। जिसमें पता चला कि ये वीडियो एक जन्मदिन की पार्टी से जुड़ा था। यानी अभी हानिया ने शादी नहीं की है।
लंबे वक्त से आसिम के साथ जोड़ा जा रहा हानिया का नाम
हानिया आमिर का नाम काफी लंबे वक्त से आसिम अजहर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के बीच पहली बार 2018 में रिलेशन की खबरें सामने आई थीं।लेकिन खबरों के मुताबिक 2020-21 के आसपास उनका ब्रेकअप हो गया था। बाद में हानिया ने आसिम को सिर्फ दोस्त बताया था। आसिम ने भी बाद में इन्फ्लुएंसर मेरुब अली से सगाई कर ली।लेकिन जून 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से सगाई तोड़ दी। इसके बाद हानिया और आसिम के रिश्ते को लेकर अटकलें फिर से तेज हो गईं।दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया। एक बार दोनों ने एक जैसी पीली टोपी पहने भी नजर आए थे। हानिया को भी आसिम के कार्यक्रमों में देखा गया।हालांकि, दोनों स्टार्स की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट