भोपाल में दिखा रमजान का चांद, शहर काजी का ऐलान, गुरुवार को पहला रोजा
भोपाल: बुधवार को भारत में रमजान का चांद देखा गया है. इसी के साथ पारंपरिक रूप से पवित्र महीना रमजान की शुरुआत हो चुकी है. शाही मोती मस्जिद में रुयाते हिलाल कमेटी की अहम बैठक के बाद रमजान का चांद देखे जाने की तस्दीक हो गई है. शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने ऐलान किया है कि गुरुवार से भारत सहित मध्य प्रदेश में रमजान का रोजा रखा जाएगा. इसी के साथ शहरभर की मस्जिदों में इबादत की तैयारियां शुरू हो गई हैं.
19 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत
प्रदेश की राजधानी भोपाल मे में रमजान उल मुबारक का आगाज हो गया है. गुरुवार से पहला रोजा शुरू होगा, जो एक महीने तक चलेगा. बुधवार को मगरिब की नमाज के बाद रुहते हिलाल कमेटी की अहम बैठक मोती मस्जिद में आयोजित की गई. चांद दिखने की तस्दीक के बाद शहर काजी मौलाना मुश्ताक अली नदवी रमजान ने मुबारक का ऐलान किया. गुरुवार से रोजे की शुरुआत होगी और बुधवार रात से शहर की मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की गई.
भोपाल में चांद दिखा, रोजे गुरुवार से
रमजान को लेकर शहर की तमाम मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्था पूरी कर ली गई है, ताकि इबादत का माहौल बेहतर की जा सके. शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने बताया, "बैठक में कमेटी के मेंबर और उलेमा हजरात शिरकत की है. पूरे तीस दिनों तक मुस्लिम पूरी शिद्दत के साथ अल्लाह पाक की इबादत में रोजा रखेंगे."
सुबह में सहरी के साथ रोजा की शुरुआत होगी और शाम को सूरज डूबने के बाद सही वक्त पर इफ्तारी कर रोजा मुकम्मल होगा. मुस्लिम समाज पूरे रमजान महीने में मन, वचन और कर्म से पाकीजगी के साथ रोजा रखेंगे और पवित्र मन से खुदा की इबादत करते हैं. इस दौरान इस्लाम के उसूलों का पालन करते हुए मुस्लिम समाज द्वारा पांच वक्त की नमाज अता की जाती है. रमजान का चांद नजर आते ही शहर मे रौनक फेल गई. वहीं बाजारों मे भी खरीददारों की भीड़ देखने को मिली.
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई
गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश
सुबह मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी से 3 की मौत
ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर तीखा हमला—‘कमल का बटन खतरनाक’
मिडिल ईस्ट पर मतभेद, BRICS में आम सहमति मुश्किल; भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन