बरेली के मौलाना ने पीएम मोदी से की इज़राइल यात्रा रद्द करने की अपील
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्राइल दौरे पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पीएम मोदी से इस्राइल की यात्रा न करने की अपील की है। मौलाना ने कहा कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा के मुसलमानों का नरसंहार कराया है। इंटरनेशनल कोर्ट ने नेतन्याहू के खिलाफ फैसला देकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। खुद इस्राइल की सुप्रीम कोर्ट में नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल की यात्रा न करें। मौलाना ने पत्र में लिखा है कि मौजूदा समय में अमेरिका और ईरान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। अमेरिका अपनी दादागीरी की बुनियाद पर दुनियाभर में कमजोर और छोटे देशों पर किसी न किसी बहाने कब्जा करना चाहता है। इसी वजह से अमेरिका ईरान का तख्तापलट करके अपने कब्जे में लेना चाहता है। भारत के सुन्नी और शिया मुसलमानों की हमदर्दी ईरान के साथ है और ईरान के भारत से अच्छे संबंध रहे हैं।
इस्राइल यात्रा पर पुनर्विचार करें पीएम- मौलाना
मौलाना ने पत्र में लिखा कि आप (नरेंद्र मोदी) जब से प्रधानमंत्री बने हैं उस समय से लेकर आज तक आपने मुस्लिम देशों और अरब देशों से अच्छे रिश्ते बनाए हैं। यही वजह रही कि आपको मुस्लिम देशों ने सर्वोच्च सम्मान दिया। भारत ने हमेशा फलस्तीन का समर्थन किया और फलस्तीन से भारत के पुराने संबंध भी रहे हैं। आपकी इस्राइल यात्रा से इन सभी मुस्लिम देशों और खासतौर पर फलस्तीन के नागरिकों को दुःख और तकलीफ होगी। इसलिए प्रधानमंत्री अपनी यात्रा पर पुनर्विचार करें। मौलाना ने पत्र के आखिर में लिखा कि आपसे गुजारिश है कि आप हालात को देखते हुए इस्राइल की यात्रा पर पुनर्विचार करें। हम ये बातें इसलिए कह रहे हैं कि भारत का मुसलमान आपको पसंद करता है। आपकी छवि दुनिया के सभी देशों में साफ सुथरी है। ऐसे में नेतन्याहू से मिलने पर आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।