उमा भारती के परिवार को बम से उड़ाने की धमकी
टिकमगढ़। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के परिवार को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है. इस संबंध में उनकी बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता राहुल लोधी ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पूरा घटनाक्रम 22 फरवरी की रात का है।
फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट और धमकी
उमिता लोधी के अनुसार, उन्होंने 21 फरवरी को फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी. इसी पोस्ट पर 22 फरवरी की रात लगभग 10:30 बजे जीडब्ल्यू बृजेंद्र कुशवाहा नाम की एक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. टिप्पणी में उमिता लोधी और उनके पति, पूर्व मंत्री राहुल लोधी को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
धमकी के बाद बंगले पर पहुंचे नकाबपोश युवक
धमकी भरा कमेंट देखते ही उमिता लोधी ने उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लिया. उन्होंने बताया कि इस घटना के करीब आधे घंटे बाद रात लगभग 11 बजे दो नकाबपोश युवक उनके देहात थाना क्षेत्र स्थित बंगले पर पहुंच गए. जब उन्होंने छज्जे से नीचे झांककर देखा तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी दी. शोर-शराबा होने पर दोनों युवक मौके से भाग निकले।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच तेज
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 296 (बी), 351(3) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है. अधिकारियों का कहना है कि बंगले और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही साइबर सेल की टीम उस सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच कर रही है, जिससे धमकी दी गई थी।
राहुल सिंह लोधी ने की सख्त कार्रवाई की मांग
चूंकि मामला पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ा है, इसलिए पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सक्रियता से कार्रवाई कर रही है. पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से जुड़ा मामला है, इसलिए पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सक्रियता से कार्यवाई कर रही है. पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।