Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने निशाना साधते हुए कहा कि ये स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है.
अंबिकापुर में पीलिया का शिकार हो रहे लोग
दूसरी तरफ अंबिकापुर में हर रोज पीलिया के मरीज मिल रहे हैं. अब तक 50 से अधिक पीलिया के मरीज मिल चुके हैं. नगर निगम के द्वारा सप्लाई किए जा रहे पेयजल दूषित होने के कारण लोग पीलिया से पीड़ित हो रहे हैं. नगर निगम प्रशासन लगातार लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कोशिश कर रहा है लेकिन माना जा रहा है कि लंबे समय से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी और यही वजह है कि अचानक पीलिया के मरीज बढ़े हैं. दूसरी तरफ अंबिकापुर की महापौर मंजूषा भगत ने विवादित बयान दिया और कहा कि पीलिया की बीमारी फैल रही है इसमें साजिश की बू आ रही है.
छात्र समेत दो की मौत
जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के नमनाकला खटीक पारा निवासी दिव्यांश राय क्लास आठवीं में अंबिकापुर के ही कार्मेल स्कूल में पढ़ाई करता था. 19 फरवरी को उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे मिशन अस्पताल ले जाया गया जहां पता चला कि उसे पीलिया है. लेकिन उसकी लगातार होते गंभीर स्थिति को देखकर परिजन उसे प्रकाश अस्पताल ले गए इसके बाद वहां से जीवन ज्योति अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई. इसके अलावा नवापारा झंझटपारा निवासी 40 वर्षीय सोनालाल की भी मौत पीलिया से 22 फरवरी को हुई थी.
स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम – टीएस सिंहदेव
वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने निशाना साधते हुए कहा कि ये स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा- नमनाकला खटिकपारा, अंबिकापुर में पीलिया से 13 वर्षीय छात्र की मृत्यु का समाचार बेहद पीड़ादायक और अत्यंत चिंताजनक है. शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.
हम पिछले कई हफ्तों से इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर ध्यान दिला रहे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि आज एक मासूम ज़िंदगी चली गई.
निगम कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
आज जिला कांग्रेस कमेटी ने नए नगर निगम भवन कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है. दोपहर 12:30 बजे कोठीघर में एकत्र होकर रैली के रूप में गौरव पथ स्थित नए निगम कार्यालय की ओर कूच करेंगे.
पानी की हो रही जांच
अंबिकापुर नगर निगम के कमिश्नर डी एन कश्यप ने बताया कि लगातार पेयजल की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं. अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के अलावा सूरजपुर और रायपुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लैब में सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है. माना जा रहा है कि बहुत जल्दी रिपोर्ट आ जाएगी. इसके बाद नगर निगम को कार्रवाई करने में आसानी होगी. हालांकि उनका कहना है कि जिस जिस इलाके में पेयजल में दूषित पानी मिलाने की आशंका है, वहां पर मरम्मत का काम किया जा रहा है. नगर निगम की टीम स्वास्थ्य अमला के साथ मिलकर काम कर रही है.
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीएस मार्को ने बताया कि उन्हें भी इस घटना के बारे में पता चला है कि एक बच्चे की पीलिया से मौत हुई है. कल इस इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाएगा और वहां भी कैंप लगाकर जांच और इलाज किया जाएगा.
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
पहलगाम बरसी से पहले सख्त चेतावनी, इंडियन आर्मी का कड़ा रुख
Madhya Pradesh High Court सख्त: इंदौर ट्रैफिक पर मांगा जवाब
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।