आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश
हाथरस ।संगीता सिंह, आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट आगमन पर अतुल वत्स ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद आयुक्त ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।आयुक्त ने जिलाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागों और पटलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुध अनुभाग में आर्म्स लाइसेंस, वरासत व नवीनीकरण संबंधी अभिलेखों की जांच कर पंजिका संधारण व सत्यापन के निर्देश दिए। डीएलआरसी पटल पर उपलब्ध भूमि अभिलेखों की समीक्षा कर मिनी स्टेडियम हेतु मानक अनुसार भूमि चिन्हित करने को कहा। डूडा कार्यालय में आवास योजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए लाभार्थियों के सत्यापन में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सीआरए पटल पर पुरानी आरसी की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। अभिलेखागार कक्ष में रिकॉर्ड का निरीक्षण कर डिजिटलीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि/रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री