ग्वालियर में 5 मार्च को भी अवकाश की घोषणा
ग्वालियर। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने होली के अवसर पर 5 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन द्वारा 4 मार्च को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा होली के पावन अवसर पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पूर्व में 4 मार्च को सामान्य रूप से होली खेले जाने वाले दिवस की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन राज्य शासन द्वारा ही 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के लिये 5 मार्च को होली की भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान