AC Blast Alert: इन गलतियों से बढ़ता है एसी में आग लगने का खतरा
गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है और अब लोग धीरे-धीरे एसी का इस्तेमाल करना भी शुरू कर चुके हैं। पिछले सीजन में एसी फटने की कई खबरें आती रही हैं। इस सीजन में एसी ब्लास्ट होने की खबरें आना शुरु हो चुकी हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल आता है कि आखिर ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं?एक्सपर्ट्स के मुताबिक अक्सर हम लोगों से जानें-अनजाने में ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो एसी के कंप्रेसर पर अत्यधिक दबाव डालती हैं। कई बार इस दबाव के वजह से एसी के ब्लास्ट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। एक छोटा सा स्पार्क और कंप्रेसर में भरी गैस का की वजह से कई बार ऐसी बहुत तेजी से फटता है, जो किसी के लिए बुरे सपने से कम नहीं है। इसलिए एसी का आनंद लेने के साथ-साथ इसकी तकनीकी बारीकियों और सुरक्षा मानकों को समझना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि आखिर किन गलतियों की वजह से एसी में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
एसी ब्लास्ट होने के मुख्य तकनीकी कारण
लगातार कई घंटों तक बिना ब्रेक के एसी चलाने से कंप्रेसर ओवरहीट होकर फट सकता है।कूलिंग गैस का रिसाव और बिजली के ढीले तारों से निकलने वाली चिंगारी आग लगने का सबसे बड़ा कारण बनती है।इंडोर और आउटडोर यूनिट में जमी धूल हवा के प्रवाह को रोकती है, जिससे सिस्टम के अंदर दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है।
धमाके से बचने के लिए जरूरी सुरक्षा सावधानियां
हर सीजन की शुरुआत में किसी अच्छे टेक्नीशियन से ही सर्विसिंग कराएं और गैस प्रेशर की भी जांच करवाएं।बिजली के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए हमेशा एक अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर इस्तेमाल करें, ताकि पीसीबी सुरक्षित रहे।सुनिश्चित करें कि आउटडोर यूनिट ऐसी जगह हो जहां अच्छ वेंटिलेशन हो और वह बंद जगह में न फंसी हो।
एसी चलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एसी को हमेशा 24 से 26 डिग्री के बीच चलाएं। इससे कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है और बिजली भी बचती है।लगातार 8-10 घंटे चलाने के बाद एसी को कम से कम आधे घंटे के लिए बंद कर दें ताकि मशीन ठंडी हो सके।साल में एक बार घर की एमसीबी और एसी के सॉकेट की जांच कराएं कि कहीं वे जल तो नहीं रहे हैं।
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है
आज के समय तकनीक एडवांस हुई है, लेकिन किसी भी मशीन की एक सीमा होती है जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। एसी ब्लास्ट की अधिकांश घटनाएं मानवीय लापरवाही या लोकल स्पेयर पार्ट्स के इस्तेमाल की वजह से होती हैं। इसलिए कभी भी स्थानीय मैकेनिक से सस्ती गैस न भरवाएं और हमेशा ब्रांडेड पार्ट्स का ही चुनाव करें। अगर एसी से कोई अजीब आवाज आए या जलने की गंध आए, तो उसे तुरंत बंद कर दें और एक्सपर्ट को बुलाकर एसी चेक करवाएं।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर