अमित शाह का दावा: दस साल में 1.25 लाख एकड़ भूमि घुसपैठियों से मुक्त, बिगड़े हालात की जिम्मेदारी कांग्रेस पर
गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के धेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार अशोक सिंघल के समर्थन में प्रचार किया। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि आगामी असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन दें, ताकि राज्य को घुसपैठियों से मुक्त किया जा सके और स्थायी शांति व विकास सुनिश्चित हो सके। सोनितपुर में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले दशक में असम में भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र किया और आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन की अपील की। अमित शाह ने कहा कि असम में 11 दिनों में चुनाव होने वाले हैं। आपको यह नहीं सोचना है कि आप हिमंता बिस्वा को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए वोट दे रहे हैं।
आपको असम को घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए वोट देना है। आपको शांतिपूर्ण और विकसित असम बनाने के लिए वोट देना है। इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है, जिसने 10 वर्षों में असम को आतंकवाद मुक्त बनाया है। यही वह असम है, जहां कांग्रेस के शासन में गोलीबारी और बम विस्फोट होते थे और सैकड़ों युवा मारे जाते थे। अमित शाह ने बताया कि भाजपा ने अपने 10 वर्ष के शासनकाल में असम में घुसपैठियों से एक लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। तीसरी बार कमल की सरकार बनाइए। अगले पांच वर्षों में हम असम से घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे। हमारी भाजपा सरकार ने घुसपैठियों से 1 लाख 25 हजार एकड़ भूमि मुक्त कराई है। हमने उनके अतिक्रमण को तोड़ा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर