दालमंडी में दूसरे दिन भी चला ध्वस्तीकरण अभियान, बुलडोजर से गिराए भवन
वाराणसी|वाराणसी में दूसरे दिन सोमवार को भी दालमंडी में ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहा। बुलडोजर के अलावा कई जगहों पर मजदूर छेनी और हथौड़े से मकान तोड़ रहे हैं। 30 मकानों की रजिस्ट्री कराने के बाद अगले एक सप्ताह तक तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 200 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। साथ ही ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी, पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। दोनों तरफ से बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोकी गई।पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर ध्वस्तीकरण वाले स्थानों से लोगों को हटवाने का काम कर रही है। एक दिन पहले तोड़े गए मकानों का मलबा अब भी सड़कों पर पड़ा है, जिसे अभी तक हटाया नहीं गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि 30 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही है और मलबा भी हटवाया जा रहा है।दालमंडी में सड़क नई सड़क से चौक थाने तक लगभग 650 मीटर लंबी है, जिसे 17.5 मीटर यानी करीब 60 फुट चौड़ा किया जाएगा। इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत में 215 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था, जिसमें से 2 करोड़ रुपये जारी भी हो चुके हैं।चौड़ीकरण के बाद इस सड़क पर 30 फुट का मुख्य मार्ग और दोनों तरफ 15-15 फुट की पटरी बनाई जाएगी। साथ ही बिजली, सीवर और पानी की सभी व्यवस्थाएं अंडरग्राउंड की जाएंगी।
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव