15 अप्रैल तक सभी स्कूल होंगे पोर्टल पर ऑनबोर्डःआरटीओ
अलीगढ़। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने जनपद में व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा शुरू किए गए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल के तहत अब जिले के सभी विद्यालयों को 15 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक शाह के निर्देशन में परिवहन विभाग, जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सभी स्कूलों में तेजी से कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय चाहे उसके पास स्कूल वाहन हो या नहीं को पोर्टल पर पंजीकृत किया जा रहा है। साथ ही, विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों का विवरण अपलोड कर उनका भौतिक निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासनिक एवं परिवहन अधिकारियों ने बताया कि यह पहल बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पोर्टल के माध्यम से स्कूली वाहनों की निगरानी, फिटनेस, वैधता और सुरक्षा मानकों की प्रभावी जांच संभव हो सकेगी, जिससे परिवहन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। जिले की सभी तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया गया कि वे पोर्टल पर अपने विद्यालय के यूडाइस कोड से लॉगिन कर प्रोफाइल अपडेट करें और विद्यालय व वाहनों का पूरा विवरण अनिवार्य रूप से दर्ज करें। संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक शाह ने सभी स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने विद्यालय और वाहनों को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराना सुनिश्चित करें, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा की दिशा में यह पहल सफल हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर