ब्रश को 45° एंगल पर रखकर हल्के घुमावदार मूवमेंट से करें सफाई
Right Way To Brush Crooked Teeth: टेढ़े-मेढ़े दांतों में सही तरीके से ब्रश न करने पर दांत जल्दी खराब हो सकते हैं, मसूड़े कमजोर हो सकते हैं और मुंह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे दांतों को ब्रश करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि बीच-बीच में जमी गंदगी और प्लाक हटाना आसान नहीं होता। पर, सही ब्रशिंग तकनीक अपनाकर आप इन दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं और मौखिक बीमारियों से बच सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप टेढ़े-मेढ़े दांतों को प्रभावी तरीके से साफ रख सकते हैं, ताकि आपकी प्यारी मुस्कुराहट पर किसी की नजर न लगे।
सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें
- टेढ़े दांतों के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण है।
- हार्ड ब्रिसल मसूड़ों को चोट पहुंचा सकते हैं और दांतों की सतह को खुरच सकते हैं।
- मुलायम ब्रश धीरे-धीरे दांतों और मसूड़ों के बीच फंसी गंदगी को हटाता है।
- ब्रश करते समय हल्के दबाव का इस्तेमाल करें, ताकि दांत और मसूड़े दोनों सुरक्षित रहें।
टेढ़े-मेढ़े दांतों में ब्रश करने का सही तरीका क्या है?
ब्रश की दिशा बदलें
- टेढ़े दांतों में हर हिस्से को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है।
- ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर रखें और छोटे-छोटे गोल घुमाव वाली गति से ब्रश करें।
- इससे दांत और मसूड़े दोनों साफ होते हैं।
- सिर्फ आगे-पीछे ब्रश करने से दांतों के बीच जमा प्लाक नहीं निकलता।
अलग-अलग हिस्सों पर ध्यान दें
- टेढ़े दांतों में ऊपर, नीचे और पीछे के हिस्सों में प्लाक तेजी से जमा होता है।
- हर दांत और उसके आसपास के मसूड़े को अलग से ब्रश करें।
- पीछे के दांतों में खाने के कण फंसते हैं, इसलिए इन्हें विशेष ध्यान दें।
- ब्रशिंग का समय
- दांतों को कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए।
- हर दांत के लिए लगभग 10-15 सेकंड दें।
- जल्दी-जल्दी ब्रश करने से केवल दांतों की सतह साफ होती है, लेकिन उनके बीच की गंदगी नहीं हटती।
फ्लॉस का उपयोग
- ब्रशिंग के साथ रोजाना फ्लॉस करना बेहद जरूरी है।
- टेढ़े दांतों के बीच अक्सर छोटे-छोटे खाने के कण फंस जाते हैं।
- फ्लॉस इन कणों को निकालता है और मसूड़ों में बैक्टीरिया के जमाव को रोकता है।
माउथवॉश का इस्तेमाल
- ब्रश और फ्लॉस के बाद माउथवॉश का उपयोग करें।
- यह बैक्टीरिया को कम करता है, मुंह को ताज़गी देता है और दुर्गंध रोकता है।
- एल्कोहल-फ्री माउथवॉश ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक