ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- होर्मुज में टैक्स वसूली बंद करो वरना अंजाम भुगतो
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर टैक्स लेना तत्काल बंद करे, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर तेहरान को ललकारते हुए कहा कि ईरान तेल टैंकरों के आवागमन में बाधा डाल रहा है और अपमानजनक तरीके से शुल्क वसूल रहा है। ट्रंप के मुताबिक, यह व्यवहार युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
इस बयान ने इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता से पहले ही माहौल को गरमा दिया है। एक तरफ ट्रंप ईरान की घेराबंदी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ तेहरान ने इजरायल पर लेबनान में हमले कर समझौते की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि लेबनान भी सीजफायर का हिस्सा है, जबकि अमेरिका और इजरायल ने साफ कर दिया है कि हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दो टूक कहा है कि लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं है और जब तक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, वे रुकने वाले नहीं हैं। क्षेत्रीय समीकरण अब और उलझते जा रहे हैं। नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट को निर्देश दिया है कि वे लेबनान सरकार से सीधे बातचीत करें ताकि हिज्बुल्लाह को निशस्त्र किया जा सके और एक ऐतिहासिक शांति समझौता हो सके। हालांकि, ईरान के अड़ियल रुख और ट्रंप की टैक्स चेतावनी ने कूटनीतिक प्रयासों को जटिल बना दिया है। यदि होर्मुज में ईरान ने टैंकरों को रोकना जारी रखा और इजरायल ने लेबनान पर हमले बंद नहीं किए, तो यह नाजुक सीजफायर किसी भी वक्त एक बड़े युद्ध में तब्दील हो सकता है।
भीषण गर्मी का कहर—स्कूलों में समय से पहले घोषित हुई गर्मियों की छुट्टियां
दमदम में पीएम मोदी का बड़ा हमला—“बंगाल का गौरव बचाने को TMC से मुक्ति जरूरी”
जबलपुर रेल मंडल में पोषण पखवाड़ा 2026: जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
चुनावी मैदान में महिला वोटर बनीं सबसे बड़ा फैक्टर
“बंगाल जीतकर दिल्ली पर कब्जा”: ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला
जबलपुर से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें 16 घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
प्यासे शहर की परेशानी बढ़ी: दूषित पानी पर मंच का विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र