आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने उमड़े सितारे, नम आंखों से विदाई
महान गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। आशा ताई ने 7 दशकों से भी ज्यादा समय तक अपनी आवाज से बॉलीवुड पर राज किया।
महान गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में सोमवार शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस बीच इस बीच उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं का आना-जाना लगा हुआ है।
सचिन तेंदुलकर ने दी श्रद्धांजलि
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सचिन काफी भावुक नजर आए।
तब्बू से लिपटकर रोईं आशा ताई की पोती
वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी आशा भोसले के घर पहुंचीं। वह भी काफी इमोशनल दिखीं। इस बीच आशा भोसले की पोती जनाई भोसले तब्बू को गले लगाकर रोईं।
रितेश देशमुख भी आए नजर
एक्टर रितेश देशमुख भी महान गायिका के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एआर रहमान भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे
म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर संगीतकार एआर रहमान मुंबई में दिग्गज गायिका आशा भोसले के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ताई के घर लगा लोगों का तांता
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद मुंबई के लोअर परेल स्थित उनके घर कासा ग्रांडे में लोगों का तांता लगा हुआ है। फैंस और करीबियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। हर कोई इस महान गायिका को याद कर रहा है और उनके गानों को याद करते हुए उन्हें आखिरी विदाई दे रहा है।
आशा पारेख ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख मुंबई में महान गायिका आशा भोसले के घर पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशा पारेख ने नम आंखों से उन्हें याद किया और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद