भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो को हाई कोर्ट से राहत; चुनाव याचिका खारिज
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ दायर चुनाव याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस संजय के. अग्रवाल की एकल पीठ ने यह फैसला आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुन्ना लाल टोप्पो की याचिका पर सुनाया। याचिकाकर्ता ने रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपना नामांकन पत्र निरस्त किए जाने को अदालत में चुनौती दी थी।
सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि याचिकाकर्ता ने स्वयं अपने शपथ पत्र में शासन के साथ अनुबंध (कांट्रैक्ट) होने की बात स्वीकार की थी। जल जीवन मिशन के तहत यह अनुबंध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 9A के तहत अयोग्यता का आधार बनता है। अदालत ने माना कि रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा नामांकन निरस्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह वैध थी। हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता अपने ही बयानों से पीछे नहीं हट सकता।
पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।