महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन था असली एजेंडा; जयराम रमेश ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र को लोकतंत्र और संविधान की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस सत्र ने 'बुलडोजर' और 'परिसीमन' की राजनीति को परास्त किया है। रमेश के अनुसार, सरकार की असली मंशा महिला आरक्षण नहीं बल्कि परिसीमन का खेल था।
अधिसूचना पर उठाए सवाल:
जयराम रमेश ने सवाल किया कि जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम सितंबर 2023 में सर्वसम्मति से पारित हुआ था, उसे 16 अप्रैल की रात अचानक क्यों अधिसूचित किया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत में खोट है, क्योंकि बिल में सीटों की अनुपातिक हिस्सेदारी को लेकर कोई स्पष्ट संवैधानिक उल्लेख नहीं है।
जाति जनगणना पर घेरा:
कांग्रेस नेता ने केंद्र पर निशाना साधते हुए पूछा कि सरकार जाति जनगणना से क्यों भाग रही है? उन्होंने असम और जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली भरोसे के लायक नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जाति जनगणना की प्रक्रिया साफ नहीं होती, तब तक सरकार के दावों पर विश्वास करना मुश्किल है।
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।
इस्लामपुर में बड़ा हादसा: मनोज तिवारी की सभा में हेलीकॉप्टर उतरा, बच्चे घायल
जबलपुर सुसाइड: बीएससी की छात्रा ने की खुदकुशी, आनंद कॉलोनी में पसरा सन्नाटा।
पांड्या ब्रदर्स के बीच 'कोल्ड वॉर' की खबरों पर बोले क्रुणाल— "सब ठीक है, अफवाहों पर न दें ध्यान"।