'सिर्फ अफगानी रहूंगा': जब आईपीएल के दौरान राशिद को मिला था भारतीय दस्तावेज और नागरिकता का ऑफर।
'सिर्फ अफगानिस्तान के लिए खेलूंगा'; राशिद खान ने ठुकराए भारत-ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता के ऑफर
राशिद खान ने अपनी किताब में साझा किया कि उन्हें दूसरे देशों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बड़े प्रलोभन दिए गए थे। उन्होंने आईपीएल 2023 के दौरान का एक रोचक किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक उच्चाधिकारी ने उनसे मुलाकात कर उन्हें भारत में बसने का सुझाव दिया था।
देश प्रेम के आगे फीके पड़े ऑफर राशिद के अनुसार, उनसे कहा गया था कि अफगानिस्तान की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें भारतीय नागरिकता ले लेनी चाहिए और यहीं से क्रिकेट खेलना चाहिए। राशिद ने बताया, "मैं उस प्रस्ताव को सुनकर दंग रह गया था, लेकिन मैंने बेहद विनम्रता से उन्हें धन्यवाद दिया और स्पष्ट किया कि मैं केवल अपने देश अफगानिस्तान के लिए ही खेलूंगा।" उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया से भी इसी तरह के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उनका जवाब हमेशा एक ही रहा— "अगर मैं अपने वतन के लिए नहीं खेलूंगा, तो किसी और मुल्क के लिए भी नहीं खेलूंगा।"
फैंस के बीच लोकप्रियता और पिता बनने की खुशी यह पहली बार नहीं है जब राशिद की नागरिकता चर्चा में रही हो। 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन को देखकर भारतीय प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें भारत की नागरिकता देने की मुहिम चलाई थी। मैदान के बाहर भी राशिद के जीवन में हाल ही में खुशियां आई हैं। उन्होंने अपने बेटे "अजलान खान" के जन्म की जानकारी साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी, जिस पर दुनिया भर के क्रिकेटरों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर