शरीर के ये हिस्से बनते हैं बैक्टीरिया का घर, ऐसे करें सफाई
Dirtiest Areas Of Your Body: हम सभी चाहते हैं कि हमारा शरीर हमेशा स्वस्थ और फिट रहे। लेकिन अक्सर हम केवल व्यायाम और डाइट पर ध्यान देते हैं, जबकि हमारी सेहत के लिए शरीर के कुछ अहम अंगों की सफाई भी उतनी ही जरूरी है। हमारे शरीर में ऐसे कई अंग हैं, जहां बैक्टीरिया और हानिकारक सूक्ष्मजीव आसानी से जमा हो जाते हैं।ये बैक्टीरिया न केवल स्किन प्रॉब्लम्स और संक्रमण का कारण बन सकते हैं, बल्कि हमारी इम्यूनिटी को भी कमजोर कर सकते हैं। सही सफाई न करने पर ये अंग बैक्टीरिया के लिए अड्डा बन जाते हैं। इसलिए, फिट और हेल्दी रहने के लिए सिर्फ व्यायाम ही नहीं, बल्कि शरीर के इन हिस्सों की देखभाल और सफाई भी जरूरी है।
हाथ
- साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं।
- उंगलियों के बीच, नाखून के नीचे और हथेली के पीछे भी अच्छे से रगड़ें।
- साबुन न मिलने पर हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें।
- भोजन से पहले और बाद में, और बाहर से आने के बाद हाथ जरूर धोएं।
मुंह
- दिन में कम से कम दो बार ब्रश करें।
- ब्रश करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करें।
- फ्लॉस या टूथपिक से दांतों के बीच की सफाई करें।
- मीठा खाने के बाद तुरंत ब्रश करें, ताकि बैक्टीरिया जमा न हों।
पैर
- रोजाना पानी और साबुन से पैर धोएं।
- अंगुलियों के बीच अच्छी तरह सुखाएं।
- मोज़े रोजाना बदलें और जूतों को हवादार रखें।
- फंगल संक्रमण से बचने के लिए खुले
- जूते या एयर फ्लो वाले जूते पहनें।
कान
- बाहरी कान को साफ कपड़े या हल्के वाइप से पोंछें।
- कान के अंदर क्यू-टिप या कोई तीखी चीज न डालें।
- अगर बहुत मील जमा हो तो डॉक्टर से कान साफ कराएं।
- नियमित रूप से कानों की जांच कराएं, खासकर बच्चों के लिए।
नाक
- नाक के बाहर और छिद्रों को हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
- अगर ज़रूरी हो तो सालाइन नेज़ल स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- नाक में अत्यधिक मील या गंदगी जमा न होने दें।
- नाक साफ करते समय हल्के हाथ से करें ताकि नाक के अंदर की परत को नुकसान न पहुंचे।
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।
ओबीसी कोटे के बिना अधूरा है आरक्षण— शोभा ओझा ने सरकार को दी कड़ी चेतावनी
नारायणपुर के आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी