भोरमदेव में एडवेंचर का नया ठिकाना: 35 किमी लंबी सफारी में 22 बार नदी पार करेंगे पर्यटक।
छत्तीसगढ़ में पर्यटन का नया अध्याय: भोरमदेव अभयारण्य में शुरू होगी रोमांचक 'जंगल सफारी'
रायपुर| छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नया और रोमांचकारी अध्याय जुड़ने जा रहा है। अपनी ऐतिहासिक महत्ता और आस्था के लिए प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के आसपास के घने जंगलों में अब पर्यटक वन्यजीवों के करीब जा सकेंगे। भोरमदेव अभयारण्य में शीघ्र ही जंगल सफारी का शुभारंभ होने जा रहा है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अनुभव होगा।
35 किमी लंबा सफारी रूट और 22 बार नदी पार करने का थ्रिल लगभग 352 वर्ग किलोमीटर में फैले इस अभयारण्य में 35 किलोमीटर लंबा सफारी मार्ग तैयार किया गया है। इस सफर की सबसे अनूठी बात यह है कि पर्यटकों को सफारी के दौरान एक संकरी नदी को लगभग 22 बार पार करना होगा। साथ ही, रास्ते में पड़ने वाले मनोरम झरने इस यात्रा को और भी रोमांचक बनाएंगे।
वन्यजीवों का दीदार और खास सुविधाएं
-
विविध वन्यजीव: घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच पर्यटकों को बाघ, तेंदुआ, हाथी, नीलगाय, सांभर और राजकीय पशु वन भैंसा जैसे वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलेगा।
-
सफारी वाहन: शुरुआत में 3 विशेष वाहन तैनात किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक वाहन में 6 पर्यटक, एक चालक और एक गाइड मौजूद रहेंगे।
-
सुविधाएं: पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही करियाआमा गेट पर पार्किंग, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
-
कैंपिंग का आनंद: सफारी के अलावा, यहां जंगल के बीच रात बिताने के लिए कैंपिंग की सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
27-28 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ इस सफारी का औपचारिक उद्घाटन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 27-28 अप्रैल को प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस पहल से न केवल इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।
Bhaskara Rao का निधन, बगावत कर खुद बने थे मुख्यमंत्री
जबलपुर में विश्वासघात: सगाई के बाद मंगेतर से किया दुष्कर्म, फिर झूठा बहाना बनाकर तोड़ी शादी।