वारिस पठान का बड़ा बयान – ‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो गई है। अब कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये प्रोपेगेंडा फिल्म है। अब इसपर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे नफरत फैलाने वाली फिल्म बताया है और बैन करने की मांग की है।
'धुरंधर 2' को बताया ‘बेतुकी और प्रोपेगेंडा वाली फिल्म
एएनआई से बात करते हुए वारिस ने कहा कि वह ‘धुरंधर 2’ जैसी ‘बेतुकी और प्रोपेगेंडा फिल्में’ नहीं देखते, जो ‘सिर्फ झूठ फैलाती हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ सस्ते लोग हैं जो थोड़े पैसे कमाने के लिए नफरत और झूठ फैलाते हैं।
उन्हें कुछ और बनाना आता ही नहीं। वे नोटबंदी जैसे असली मुद्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि सब जानते हैं कि उस समय लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े थे। उस समय तो पीएम मोदी ने कहा था कि नोटबंदी के बाद सारी आतंकी गतिविधियां खत्म हो जाएंगी, लेकिन वो तो अभी तक चल रही है।’
ऐसी फिल्मों पर बैन लगाना चाहिए
वारिस ने यह भी कहा कि ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में ‘मुसलमानों को विलेन दिखाकर’ खूब पैसे कमा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘फिल्में मनोरंजन के लिए बनाइए या असली इतिहास दिखाने के लिए बनाइए। ऐसी फिल्में बनाइए जो लोगों को खुशी दें, न कि नफरत फैलाएं।
सरकार को ऐसी फिल्मों पर बैन लगाना चाहिए। गोधरा कांड या एपस्टीन फाइल्स जैसे मुद्दों पर फिल्म बनाइए या किसी और विषय पर। अगर आपने पाकिस्तान के खिलाफ फिल्म बनाई है, तो उसे पाकिस्तान में दिखाइए। यहां क्यों माहौल खराब कर रहे हैं?’
क्या है फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी में हमजा उर्फ जसकीरत सिंह रांगी की जासूसी सफर की कहानी खून-खराबा के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म में उसके मकसद का पता भी दर्शकों को चलता है।
‘धुरंधर 2’ में इस बार बड़े साहब के किरदार से पर्दा उठा है, यह किरदार के बारे में जानकर कई लोग चौंक जाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन के अलावा कई उम्दा कलाकारों ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात
जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार
राज्यपाल पटेल ने भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर किया नमन
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं का होगा तेजी से सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल जिले के नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण