अमृत दानी मातृ शक्तियों का एक नई पहल ने किया सम्मान
बिलासपुर । समीपस्थ जिले से आकर एक निजी अस्पताल में एडमिट नव प्रसूता माता के सामने एक नव विपदा आन खड़ी हुई 9 उनके नौनिहाल को माता के स्तन पान की सख्त आवश्यकता थीं क्योंकि शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर ने किसी भी आर्टिफिशियल दूध अथवा पाउडर की मनाही की थी ऐसी स्थिति में परदेस से आई इस नव प्रसूता ने संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी से संपर्क साधा और सहयोग का निवेदन किया। स्थिति की गंभीरता के भांपते हुए संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा ने शहर की उन माताओं से संपर्क साधना शुरू किया जिन्होंने ने हाल ही में प्रसव किया हो 9 सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल का निवेदन वायरल हुआ और बिलासपुर नगर की मातृ शक्तियों ने सहजता से क्रमवार हर दो घंटे के दरम्यान अपने अपने बच्चो के हिस्से का अमृत एक अनजान नव जात शिशु के लिए देने लगी इन्हीं अमृत दानी मातृ शक्तियों यथा कंचन रोहरा , कनक हरियाणी, पुष्पा मोटवानी, निकिता कोडवानी , खुशी , रूही , विमला, श्वेता भागवानी रिया हिंदुजा , अंजली हिंदुजा का सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल की और से वरिष्ठ समाज सेविका विद्या केडिया , जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा , पूज्य सिंधी पंचायत भक्त कंवर नगर के युवा अध्यक्ष राम लालचंदानी , आध्यात्मिक संस्था ब्रम्ह कुमारीज़ की और से मनोज आहुजा तथा विश्व सिंधु संगम की ओर से अमर रोहरा ने स्मृति चिन्ह और श्री फल देकर सम्मानित किया 9 इस अत्यंत गरिमामयी व संवेदन शील कार्यक्रम की आशातीत सफलता में सहयोग के लिए संस्था के संयोजक माधव मुजुमदार ने हंगर फ्री बिलासपुर के साथियों महेंद्र माखीजा, विकास घई, मनोज सरवानी ऑक्सिजन मेन राजेश खरे, युवा लेखिका टिवंकल आडवाणी व राधिका आडवाणी संस्था की कर्मठ सदस्या रूपल चांदवानी, भावना पोपटानी, मनप्रीत कौर खनूजा, सिमरन तलरेजा, विनीता चिमनानी, रजनी मलघानी, कविता मोटवानी, भाग्य श्री मुजुमदार व भव्या जेठमलानी के प्रति आभार व्यक्त किया।
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
प्रतिमा बागरी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
Mimi Chakraborty को 20 लाख का मानहानि नोटिस, बढ़ीं मुश्किलें
Pinarayi Vijayan ने फिल्म का किया विरोध