चोरी के का माल व नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। नितिन अग्रवाल साकिन रामा लाइफ सकरी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम करगीखुर्द में राधा रानी राइस मिल संचालन करता हूं, 22 अप्रैल के लगभग रात्रि 8 बजे राइस मिल में सुरक्षा में लगे गार्ड राइस मिल से घर चला गया था। 23 अप्रैल के सुबह 9 बजे राइस मिल में सुभाष यादव गया तो देखा राइस मिल का ऑफिस का गेट का सिटकनी टूटा हुआ, आलमारी खुला हुआ, आलमारी में रखे सामान व ऑफिस का सामान बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना फोन से देने पर मैं राइस मिल करगीखुर्द आया और अलमारी को चेक किया तो अलमारी में रखे नगदी रकम 97500 रुपए को कोई अज्ञात चोर 22 अप्रैल के रात्रि 8 बजे से 23 अप्रैल की रात्रि में अलमारी का लाकर तोडकऱ चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही में लिया गया। विवेचना जांच दौरान सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल व सकरी थाना की मदद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही विनोद बंजारे हाल मुकाम बंधवापारा सकरी से पूछताछ किया गया। जिन्होंने राधा रानी मिल करगीखुर्द में चोरी करना स्वीकार किया एवं थाना मस्तूरी के ग्राम खैरा में स्थित शांम्भवी राईस मिल में 300000 चोरी तथा थाना तखतपुर के जरौधा गांव में सिंग राईस मिल में एलईडी टीवी एवं 4000 नगदी तथा थाना कोटा के करगीखुर्द के राधारानी राईस मिल में लाकर में रखे 97500 रुपए को चोरी करना स्वीकार करने पर अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक ष्टत्र 10 क्चरु 0674 को जप्त कर नगदी 20000 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त लोहे का राड, घटना के समय पहने हुए टी-शर्ट, काले रंग का गमछा, लोवर को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। वजह सबूत के आधार पर आरोपी विनोद बंजारे पिता जनक बंजारे उम्र 39 साल साकिन चंदली थाना पथरिया जिला मुंगेली हाल मुकाम बंधवापारा सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग) को विधिवत?् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
विधानसभा में सिंघार–विजयवर्गीय आमने-सामने, मुद्दे पर गरमाया सदन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में आवारा कुत्तों की सूचना देने पर विवाद, दो महिलाएं गंभीर घायल
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
पत्नी के जाने से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड वीडियो से सनसनी
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप