यूपी के इस पंप पर बिक रहा है मिलावटी पेट्रोल
लावड़। लावड़ कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर एक बार फिर पेट्रोल में पानी निकालने के बाद हंगामा हुआ। जिसके बाद पंप मालिक में ग्राहक को पेट्रोल देकर गाड़ी ठीक कराने की बात कही। इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में स्थित हमारा पेट्रोल पंप अक्सर चर्चाओं में रहता है। घटतोली और पेट्रोल में मिलावट को लेकर इस पेट्रोल पंप पर कई बार आपूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई भी हो चुकी है।
मंगलवार को पेट्रोल डलवाने पहुंचे इमरान निवासी ईदगाह रोड ने बताया कि वह अपनी बाइक में आरा मशीन के पास स्थित एक पंप से पेट्रोल लेने गया था। उसकी गाड़ी की टंकी बिल्कुल खाली थी। पेट्रोल डालने के बाद कुछ दूर चलने के बाद उसकी बाइक बंद हो गई। इस पर उसने टंकी से पेट्रोल बोतल में निकाला तो उसमें पानी मिला हुआ था।
पीड़ित बोतल लेकर पंप पर पहुंचा, परंतु कर्मियों ने पानी नहीं मिला होने की बात कहीं, जिस पर इमरान ने पंप पर हंगामा शुरु कर दिया और पेट्रोल में पानी मिलाकर देने का आरोप लगाया। हंगामा होते देख पंप कर्मचारियों ने दोबारा पेट्रोल दिया। इमरान पेट्रोल लेकर वापस चला गया और पंप संचालक के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
पेट्रोल लेने वाले ग्राहकों की लाइन, एक पर भी हेलमेट नहीं
सरकार के सख्त आदेश के बाद जिला प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को कड़ी हिदायत दी है कि किसी भी वाहन स्वामी को बिना हेलमेट पेट्रोल ना दिया जाए। सभी पेट्रोल पंप संचालकों ने अपने-अपने पेट्रोल पंपों पर पोस्ट पर स्लोगन लगा दिए हैं कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा।
बावजूद उसके लावड़ स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले ग्राहकों की लाइन लगी थी और एक भी ग्राहक के सिर पर हेलमेट नहीं था। इससे दिखता है कि यहां जिला प्रशासन के आदेशों को किस तरह ठेंगा दिखाया जा रहा है।
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर महाविद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव
मध्यप्रदेश का ₹438317 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट
‘मैं राहुलवादी नहीं’, मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
‘भारत-यूरोप के विश्वास का सेतु’, लीगल गेटवे ऑफिस पर जयशंकर
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
होली से पहले राहत की फुहारें, लेकिन ठंडक भी रहेगी कायम