BCB ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, 22 खिलाड़ियों को 5 ग्रेड में बांटा
BCB: टीम इंडिया के चैंपियन बनने के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हो गया। चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होते ही साल 2025 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है, जिसमें 22 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों को 5 अलग-अलग ग्रेड में रखा गया है। ग्रेड ए+ में सिर्फ 1 खिलाड़ी को शामिल किया गया है जबकि ग्रेड ए में 4 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। ग्रेड ए+ में जगह पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी तस्कीन अहमद हैं। वहीं, ग्रेड ए में नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और मुश्फिकुर रहीम हैं। सौम्या सरकार और शादमान इस्लाम की 2021 और 2022 के बाद पहली बार BCB की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में वापसी हुई है।
कप्तान टॉप ग्रेड में नहीं
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ग्रेड ए में शामिल चार क्रिकेटरों में से हैं, जिनकी सैलरी लगभग 6,600 अमेरिकी डॉलर प्रति माह होगी। तेज गेंदबाज नाहिद राणा भी अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद ग्रेड बी में आ गए हैं। वे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले चार नए खिलाड़ियों में से हैं, जिसमें अन्य जैकर अली, तंजीद हसन और रिशाद हुसैन हैं। इन तीनों खिलाड़ियों को लगभग 3,300 अमेरिकी डॉलर प्रति माह की सैलरी वाले ग्रेड सी में रखा गया है। इस बार 5 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है। इनमें शाकिब अल हसन, जाकिर हसन, महमुदुल हसन जॉय, नईम हसन और नुरुल हसन शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के पास पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट था लेकिन इस बार लिस्ट से उनका नाम गायब है।
बांग्लादेश सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025
- ग्रेड ए+: तस्कीन अहमद.
- ग्रेड ए: नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम.
- ग्रेड बी: मोमिनुल हक, तैजुल इस्लाम, महमुदुल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, हसन महमूद, नाहिद राणा.
- ग्रेड सी: शादमान इस्लाम, सौम्या सरकार, जेकर अली, तंजीद हसन, शोरफुल इस्लाम, रिशद हुसैन, तंजीम हसन, महेदी हसन.
- ग्रेड डी: नसुम अहमद, खालिद अहमद.
गौरलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश की टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। टीम को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया था।
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश