डीएम की चौपाल से पहले वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में मारपीट
यूपी के गोंडा में शनिवार को डीएम की चौपाल शुरू होने से पहले वर्चस्व कायम करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला डीएम के पास पहुंचा तो दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
मामला नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव का है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह और अनिल सिंह के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई शुरू हो गई थी। डीएम के चौपाल शुरू होने से पहले अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। डीएम के आने से पहले पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
तनाव देखते हुए गांव में पुलिस तैनात
डीएम नेहा शर्मा को चौपाल में मारपीट की जानकारी हुई तो कार्रवाई करने को कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पांच लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। साथ ही बाद में दोनों पक्षों के बीच कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस कर्मी गांव में गश्त करते नजर आए।
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर