भोपाल में सनसनी : सेप्टिक टैंक में बक्से से मिला महिला का शव
भोपाल। राजधानी भोपाल के कमल नगर में सेप्टिक टैंक में महिला का शव मिला. शव को टीन के बक्से में रस्सी से बांधकर फेंका गया था. शव को सेप्टिक टैंक में डुबोने के लिए बॉक्स में पत्थर भी डाला गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. महिला की हत्या की आशंका है. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है शव
पूरा मामला निशातपुरा के कमल नगर इलाके का है. यहां 6 दुकानों के पास खुले मैदान में बने सेप्टिक टैंक के अंदर एक महिला का शव मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. निशातपुरा पुलिस के मुताबिक गुरुवार शाम को सेप्टिक टैंक में एक बक्से के तैरने के की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंचने के बाद जब बक्से को खोला गया तो उसमें महिला की शव बरामद हुआ. शव 3-4 दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 से 35 के बीच में है. महिला के हाथ में टैटू भी बना है. हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना स्थल से पुलिस ने शव के साथ बक्सा और महिला के जेवर भी बरामद किए हैं. आशंका है कि हत्या करके महिला के शव को सेप्टी टैंक में फेंक दिया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन