द बैटमैन के सीक्वल को लेकर आया बड़ा अपडेट
द बैटमैन पार्ट- 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रॉबर्ट पैटिनसन के फैंस को उनकी इस फिल्म के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म में पैटिनसन कैप्ड क्रूसेडर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, यह फिल्म अगले साल तीन अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी।
कई फिल्मों की रिलीज डेट में हुआ बदलाव
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज डेट को एक साल के लिए आगे बढ़ दिया गया है। अब यह फिल्म दो अक्तूबर 2026 को थिएटर्स में प्रदर्शित की जाएगी। वार्नर ब्रदर्स ने अपने कैलेंडर में अन्य फिल्मों की रिलीज डेट में भी फेरबदल किया है। अब क्रिश्चियन बेल, जेसी बकले, पीटर सार्सगार्ड अभिनीत मैगी गिलेनहाल के निर्देशन में बन रही 'द ब्राइड', तीन अक्टूबर, 2025 को 'द बैटमैन' के सीक्वल की जगह रिलीज होगी और रॉबर्ट डी नीरो अभिनीत 'ऑल्टो नाइट्स 'को 15 नवंबर, 2024 का जगह 21 मार्च, 2025 को रिलीज किया जाएगा।
मैट रीव्स करेंगे निर्देशन
वहीं, नए शेड्यूल के अनुसार आठ अगस्त, 2025 को निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म रिलीज होगी, जिसका नाम अभी तय नहीं किया गया है। इसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, रेजिना हॉल, तेयाना टेलर और अलाना हैम जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। एंडरसन की इस फिल्म का निर्माण कैलिफोर्निया में चल रहा है, जहां अन्य फिल्मकारों के सेट भी मौजूद हैं। बैटमैन पार्ट-2 का निर्देशन मैट रीव्य करेंगे। पैटिनसन के अलावा इस फिल्म में और किसकी वापसी होगी फिलहाल इस बात की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन