कॉमेडियन जेमी लीवर की शादी की शर्त आई सामने, फैंस हुए हैरान
Jamie Lever: मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री वाले वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस और कॉमेडियन 37 साल की हैं और अभी तक सिंगल हैं. हाल में उन्होंने पारस छाबड़ा के साथ एक स्पेशल पॉडकास्ट में अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया. जेमी ने बताया कि वो शादी के लिए तैयार जरूर हैं लेकिन उनकी एक शर्त है. शर्त ये कि वो जब करेंगी लव मैरिज ही करेंगी.
बातों-बातों में जब पारस ने प्रेडिक्शन करते हुए कहा कि जेमी की जल्द ही शादी होने वाली है तो जेमी ने कहा, बहुत इंतजार किया है...अब हो जानी चाहिए. काफी प्रपोजल आते हैं मुझे इंस्टाग्राम पर. जेमी ने कहा, बॉयफ्रेंड नहीं है पर मुझे ऐसी फीलिंग होती है कि मेरी अरेंज मैरिज नहीं होगी. मैं खुद ही अपना लाइफ पार्टनर चुनूंगी. मैं बहुत वैसी सी इंसान हूं जिसे कुछ चाहिए तो वो खुद ही जोर लगाएगी, खुद से मेहनत करते उस चीज को हासिल करना.
जेमी बोलीं, चाहे करियर हो या कोई भी चीज, मैं खुद ही फैसले लेती हूं. काम करती हूं. मेरे काम से ही लोग मुझे जानते हैं. ये बात मुझे बहुत अच्छी लगती है. उन्होंने कहा, पहले इंस्टा पर मैं मोस्टली मैसेजेस चेक करती थी तो एक शख्स था जो मेरे लिए गाना गाता था और रेगुलर मैसेज करता था. उसने मेरी मम्मी तक के इंस्टा पर मैसेज किए थे कि मैडम मैं आपकी बेटी से प्यार करता हूं, उनका हाथ मुझे दे दीजिए. अच्छा लगता है जब अटेंशन मिलती है तो...अब अगर पारस की प्रेडिक्शन मानें तो जेमी की शादी जल्द ही होने वाली है. हालांकि कब होगी और फिलहाल इस दिशा में कोई अपडेट है भी या नहीं ये बात तो जेमी ही जानें.
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर