करंट लगाकर शिकार करने की कोशिश जानलेवा साबित हुई, युवक की मौत से गांव में सनसनी
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम लंबर के समीप जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चैतन सिंह (47) निवासी ग्राम डोंगरीपाली के रूप में हुई है। सरायपाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहन सिंह (43) निवासी डोंगरीपाली ने सरायपाली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जून को चैतन सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उसे इलाज के लिए लंबर ले जाया जा रहा था। रास्ते में लंबर के पास पूर्व सरपंच निर्मल जाटवर की ब्रिक्स फैक्ट्री के निकट चैतन पैसा मांगने के बहाने उतरा और अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उस दिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 9 जून को परिजनों और ग्रामीणों ने लंबर के पास धनराज जंगल में तलाश जारी रखी।
वहां चैतन सिंह का शव छाती के बल पड़ा मिला। उनके दाहिने पैर के टखने और बाएं घुटने के नीचे की हड्डी जल चुकी थी। जांच में पता चला कि जंगल में जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट युक्त तारों की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हुई। बताया गया कि चैतन सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण बिजली का करंट बताया।
सरायपाली पुलिस ने परिजनों, पंचों के बयान और पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। सरायपाली पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने क्षेत्र में बिजली के तारों से शिकार के अवैध कार्यों पर सवाल उठाए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर