दीपिका-श्रद्धा और आलिया ने ठुकरा दी थी Aamir Khan की ये फिल्म
नई दिल्ली। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जब भी बड़े पर्दे पर आए हैं, हमेशा अपने अभिनय से जादू किया है। इस बात में कोई शक नहीं है कि उन्होंने सिनेमा को क्लासिक कल्ट के साथ-साथ ब्लॉकबस्टर मूवीज से नवाजा है, लेकिन यह भी सच है कि उनकी कई फिल्में बुरी तरह पिटी हैं। इन्हीं फिल्मों में शुमार थी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान।
धूम 3, पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्म देने के बाद आमिर खान 2018 में ठग्स ऑफ हिंदोस्तान लेकर आए। इस फिल्म से उम्मीद तो काफी थी, लेकिन जब यह रिलीज हुई तो बुरी तरह पिटी। इसे रिव्यू भी कुछ खास अच्छे नहीं मिले थे।
कोई हीरोइन नहीं करना चाहती थी काम
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई थीं जो उनके साथ धूम 3 भी कर चुकी थीं। हाल ही में, आमिर ने रिवील किया है कि कटरीना से पहले कोई भी यह फिल्म करने के लिए तैयार नहीं था।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का ऑफर दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को दिया गया था लेकिन तीनों ने ही फिल्म को करने से मना कर दिया था। आमिर ने खुलासा किया कि कोई भी यह फिल्म करने को तैयार नहीं थी।
तीन अभिनेत्रियों ने कर दिया था मना
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, "जब हम कास्टिंग कर रहे थे, तब कोई भी हीरोइन फिल्म करने को राजी नहीं हो रही थी। दीपिका ने मना किया, आलिया ने मना किया और श्रद्धा ने भी न बोल दिया। आखिर में विक्टर (डायरेक्टर विजय कृष्ण अय्यर) फातिमा सना शेख के पास गए। हालांकि, आदित्य चोपड़ा और विक्टर ने क्लियर कर दिया था कि भले ही उनका टेस्ट अच्छा था, लेकिन वह मेरे अपोजिट काम नहीं करेंगी क्योंकि मैंने दंगल में उनके पिता का किरदार निभाया था।"
आमिर खान ने आगे कहा, "उन्हें (आदित्य-विक्टर) को फिक्र थी कि दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे। मैं ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करता हूं क्योंकि रियल लाइफ में मैं न तो उनका पिता हूं और न ही उनका ब्वॉयफ्रेंड। हम सिर्फ फिल्म बनाने वाले कलाकार हैं। क्या हम यह मानकर अपने दर्शकों को कम नहीं आंक रहे हैं कि वे इसे नहीं समझेंगे?"
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?