दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी, पैरासिटामॉल समेत कई साल्ट महंगे
मेरठ। इजराइल-अमेरिका और ईरान के युद्ध की वजह से पैरासिटामॉल समेत कई दवाओं के साल्ट मंहगे हो गए हैं। दवा में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल (एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट-एपीआई) 25 से 40 फीसदी तक महंगा होने से दवाओं के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। हालत यह है कि दवाओं के दाम में 20 से 40 फीसदी तक उछाल आ गया है। एपीआई के दाम में बढ़ोतरी से फार्मा उद्यमियों के ऑर्डर को डिस्ट्रीब्यूटर व एपीआई उत्पादकों ने रद्द कर नए दाम पर ऑर्डर देने को कहा है। जिला ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन के मुताबिक दवाओं के कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि ने स्थिति गंभीर बना दी है। एपीआई के दाम में बढ़ोतरी से सस्ती दवा बनाना मुश्किल हो गया है। दवा कंपनियां सरकार की तय कीमतों के तहत ही जरूरी दवाओं का उत्पादन करती हैं, लेकिन कच्चे माल के दाम बढ़ने के बावजूद दवाओं की कीमत बढ़ाना संभव नहीं है। ऐसे में उद्योगों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल रज्जन बताते हैं कि एपीआई के दाम अचानक बढ़ा दिए गए हैं। अगर इसी तरह कीमतों में वृद्धि जारी रही तो दवा उत्पादन प्रभावित होना तय है। रजनीश कौशल ने बताया कि 40 फीसदी तक दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। उन्होंने चेताया कि आने वाले समय में जीवन रक्षक दवाओं की वैश्विक बाजार में कमी भी हो सकती है।
ऐसे बढ़ गई दवा की कीमतें
दवा कारोबारी आयुष ने बताया कि गले के इन्फेक्शन में काम आने वाले एजिथ्रोमाइसिन की तीन गोली 80 रुपये की थीं जो अब 98 रुपये की हो गई हैं। इसी तरह ग्लिसरीन की 100 ग्राम की शीशी के दाम 160 रुपये हो गए हैं। 10 गोली का पैरासिटामॉल का पत्ता आठ से बढ़कर 14 रुपये हो गया है। मोंटेलूकास्ट सोडियम की 10 गोली का पत्ता 180 रुपये का था, जो अब 240 का हो गया है। दर्द निवारक डायक्लोफेनक सोडियम की 10 गोली 20 रुपये की थीं, जो अब 35 रुपये की हो गई है। ऐसे ही एंटीबायोटिक सिप्रोफ्लोक्सेसिन का 10 गोली का पत्ता 48 के बजाय 60 रुपये में मिलेगा। एंटीबायोटिक एमिकासिन का 10 गोली का पत्ता 113 से बढ़कर 140 रुपये का हो गया है।
एपीआई के पुराने और नए दाम
दवा पुराना दाम नया दाम
अस्किलोफिनेक 935 975
पैरासिटामॉल 255 310
क्लोरोग्जोन 710 880
एमडीसी 45 60
मिथाइलकोबालामिन 1.15 लाख 1.35 लाख
पोटेशियम क्लैवुलनेट 15000 17500
प्लेन पॉली 360 390
बेस पॉली 410 450
पॉली बैग 114 170
पीवीसी 112 150
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा