इंग्लैंड टीम के लेग स्पिनर रेहान अहमद अचानक घर हुए रवाना
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा। इंग्लैंड टीम के लेग स्पिनर रेहान अहमद पर्सनल कारणों के चलते अपने घर रवाना हो गए हैं। ईसीबी ने यह जानकारी रांची टेस्ट के टॉस के बाद दी। एक प्रेस रिलीज में उन्होंने बताया कि रेहान अहमद भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।दरअसल, ईसीबी ने रांची टेस्ट से पहले यह जानकारी दी कि रेहान अहमद निजी कारणों की वजह से अपने घर लौट चुके हैं। वह अब भारत नहीं लौटेंगे। हालांकि, उनके रिप्लेसमेंट का एलान अभी तक नहीं हुआ है।रेहान अहमद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन चौथे टेस्ट में इंग्लैंड टीम ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को प्लेइंग-11 में वापसी की। बशीर को दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन उन्हें राजकोट टेस्ट के लिए ड्रॉप कर दिया था।बता दें कि रेहान अहमद ने शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ 11 विकेट झटके थे। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट की दोनों पारियों में 3 विकेट लिए। रेहान अहमद चौथे क्रिकेटर है, जिन्होंने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच अपना नाम वापस लिया।सबसे पहले इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक ने टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद विराट कोहली निजी कारणों की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए। पिछले हफ्ते आर अश्विन भी अचानक अपनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से घर लौटे थे। हालांकि, वह चौथे टेस्ट से पहले भारत की टीम से जुड़ गए थे।
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना