शिव पूजन से पूरी होती हर इच्छा
सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए खास माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन शिव जी बहुत जल्द खुश होते हैं।
हिंदू शास्त्रों में सोमवार का दिन मुख्य रूप से भगवान शिव जी का दिन माना जाता है। मान्यता है कि शंकर जी शांत, सौम्य और भोले स्वभाव के देवता कहे जाते हैं। वहीं सोमवार को सौम्य भी कहते हैं। इसलिए शिव जी के सोमवार का दिन खास माना जाता है। भगवान शिव जी के माथे पर विराजे चंद्र देव भी सोमवार के दिन उनका व्रत व पूजन करते थे।
शिव देते हैं भक्तों को आशीर्वाद
ऐसे में इस दिन व्रत व पूजा करने से शिव जी अपने भक्तों पर बहुत जल्द खुश होते हैं। वे भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। व्रत व पूजा करने वालों के जीवन से दुख, रोग, क्लेश व आर्थिक तंगी दूर होती है। कुवांरी कन्याओं द्वारा इस दिन व्रत व शिव पूजन किए जाने से उनका विवाह हो जाता है। इतना ही नहीं उन्हें भोलेनाथ जैसा मनचाहा वर मिलता है।
विधिविधान से करें शिव पूजन
सोमवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद मंदिर जाएं या घर पर ही विधिविधान से शिव जी की पूजा करें। सबसे पहले भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल व दूध से स्नान कराएं। इसके बाद उन पर चंदन, चावल, भांग, सुपाड़ी, बिल्वपत्र और धतूरा चढ़ाएं। भोग लगाने के बाद आखिरी में शिव जी की विधिविधान से आरती करें।
इस दिन एक नम: शिवाय का जाप करें।
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
औद्योगिक नगर पीथमपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, 45 वर्षीय आरोपी पर केस दर्ज
ग्वालियर–सागर समेत मप्र में शराब बाजार में हलचल
LNCT University में ‘युवा संसद प्रतियोगिता’ का आयोजन
Madhya Pradesh में अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत, 7 दिन अनुपस्थिति पर नहीं होगी छुट्टी
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, शव राठी हॉस्पिटल रेफर
Yogi Adityanath ने 500 KMPH की मैग्लेव ट्रेन में किया सफर, जापान दौरे का VIDEO वायरल
JPC की मांग पर बढ़ा सियासी पारा, विधायकों ने किया बहिर्गमन
एमपी सरकार का बड़ा फैसला: ई-टेंडर से होंगे शराब दुकानों के आवंटन
अंकिता लोखंडे ने पति विक्की के साथ शेयर किया वीडियो, कपल ने की भक्तंबर पूजा; लिखा- 'प्रार्थना शक्तिशाली...'